*दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार अभियान, आईटीआई सिद्दीकपुर में लगेगा रोजगार मेला*
*जौनपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार की "सबको हुनर, सबको काम" की मंशा को साकार करने के उद्देश्य से जनपद में 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0 का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया कि यह विशेष रोजगार मेला राजकीय आईटीआई, सिद्दीकपुर में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। वहीं, जिला उद्योग केंद्र, जिला सेवायोजन कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा अग्रणी बैंक (LDM) के अधिकारी स्वरोजगार के इच्छुक दिव्यांगजनों को व्यवसाय संबंधी मार्गदर्शन एवं बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
इस विशेष अभियान में जनपद का कोई भी प्रशिक्षित अथवा अप्रशिक्षित दिव्यांगजन भाग ले सकता है। प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। प्रशासन ने सभी दिव्यांग भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: