हॉकी इंडिया के फैसले के बाद राष्ट्रीय हॉकी टीम की जर्सी को नीले रंग से बदलकर केसरिया कर दिया गया. इस फैसले को लेकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये कदम राज्य में बीजेपी सरकार के दबाव में उठाया गया है. ओडिशा सरकार टीम की आधिकारिक प्रायोजक (स्पॉन्सर) है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ओडिशा की बीजेपी सरकार इमारतों, बसों और यहां तक कि पुलों के रंग बदलने को लेकर “ऑबसेशन” दिखा रही है.
उन्होंने कहा, “मैं हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल का राजनीतिकरण करने की ओडिशा बीजेपी की इस कोशिश की कड़ी निंदा करता हूं. इसने देश भर के लाखों खेल प्रेमियों की भावनाओं और उस गर्व को गहरी चोट पहुंचाई है, जिसके साथ ओडिशा ने राष्ट्रीय हॉकी का समर्थन किया है.”
https://x.com/Naveen_Odisha/status/2082814504241639815?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082814504241639815%7Ctwgr%5E2c82b7d341328d730e43bbbe965475385f71bbe0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fhockey-india-saffron-jersey-controversy-patnaik-alleges-political-pressure-3866928.html
हॉकी बढ़ावा देने में पटनायक की रही है बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, पटनायक ने देश में हॉकी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने फरवरी 2018 में हॉकी इंडिया के साथ पांच साल के लिए 140 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील की घोषणा की. इसे बाद में बढ़ा दिया गया. तीन साल बाद, राष्ट्रीय पुरुष टीम ने ओलंपिक मेडल के लिए 41 साल का इंतजार खत्म किया, जबकि महिला टीम ने ओलंपिक में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.
हालांकि, स्पॉन्सरशिप को 2033 तक बढ़ाया गया था, लेकिन बाद में BJP सरकार ने इसे तीन साल और बढ़ाकर 2036 तक कर दिया. ओडिशा ने 2018 और 2023 में लगातार दो हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी भी की. पटनायक ने कहा कि जब राष्ट्रीय हॉकी टीमें स्पॉन्सर के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब ओडिशा ने राष्ट्रीय टीमों का समर्थन करने वाला पहला और एकमात्र राज्य बनकर इतिहास रच दिया.
‘नीला रंग, लोगों की भावना है’
पटनायक ने कहा कि दुनिया भर में मौजूद हर ओडिया को इस बात पर गर्व था कि राज्य ने राष्ट्रीय हॉकी को यह तोहफा दिया है. पटनायक ने कहा, “सिर्फ इसलिए कि ओडिशा में सरकार बदल गई, हमारी राष्ट्रीय टीम के रंग नहीं बदले जाने चाहिए. ये बहुत ही घटिया स्तर की राजनीति है.” हॉकी जर्सी का रंग बदलने के फैसले पर गहरा दुख जताते हुए पटनायक ने कहा कि भारतीय टीम का खास नीला रंग सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि एक भावना है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: