राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर Gen Z की आवाज दबाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि FIR और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर युवाओं को चुप कराया जा रहा है. राहुल ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है.


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर Gen Z को डराने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार FIR दर्ज करके और सोशल मीडिया अकाउंट हटाकर Gen Z की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने पोस्ट में कहा, “पीएम मोदी और अमित शाह -आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते.”

 


राहुल ने कहा, “पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं. अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट बंद कर रहे हैं. आप भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें.” गुरुवार को कांग्रेस सांसद ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय समिति बनाने की मांग की. उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ बल प प्रयोग की निष्पक्ष जांच की मांग की. राहुल ने कहा, “छात्र न्याय के हकदार हैं. हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय समिति बनाई जानी चाहिए.”https://x.com/RahulGandhi/status/2083036665418043536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2083036665418043536%7Ctwgr%5E87115829c3189f036977d7be577302418a07064f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Frahul-gandhi-genz-suppression-modi-shah-probe-3867026.html

पुलिसकर्मियों का शेयर किया एक वीडियो

राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई दिखाई गई है. वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं, साथ ही क्लिप में सादे कपड़ों में एक शख्स भारतीय झंडा लिए हुए एक छात्र प्रदर्शनकारी को पुलिस कार्रवाई के दौरान सड़क पर जोर से पटकते हुए भी दिखाई दे रहा है. यह मांग तब उठी जब विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.

‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की कई पार्टियों के सांसद सुबह करीब 10.30 बजे मकर द्वार पर जमा हुए और हाथों में प्लेकार्ड लेकर सवाल उठाया कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया था. सांसदों ने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करते हुए नारे भी लगाए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।