जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों के लिए मसीहा बने विश्वकान्त मिश्रा: बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, तत्काल जल निकासी की मांग
संजय कुशवाहा
तथा कावड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-
आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अगुवाई उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मुख्य मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश व निकास द्वार, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य रूप से मंदिर परिसर एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुदृढ़ बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो । कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए । पूरे मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों एवं व्यवस्थाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । नगर पालिका/पंचायती राज विभाग को मंदिर क्षेत्र व कांवड़ मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) तथा शुद्ध पेयजल के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया । आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु कांवड़ मार्ग व मंदिर परिसर के समीप मेडिकल टीम, एम्बुलेंस आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संजय कुशवाहा
शैक्षिक पुनर्वासन को बढ़ावा देने की पहल; अधिकतम ₹65,000 तक की मिलेगी सहायता।
राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय
Leave a Comment: