राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय


महाराजगंज:जनपद के चौक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठूठीबारी नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों की सतर्कता से समय रहते दोनों को रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपरियाँ मानिक राय गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री, जो दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की छात्रा है, 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में खोस्टा (थाना चौक) निवासी मनोवर अली पुत्र स्माइल अली ने उसे अपने झांसे में लेकर साथ ले लिया और नेपाल की ओर जाने लगा।

इसी दौरान ठूठीबारी बॉर्डर पर गश्त कर रहे एसएसबी जवानों को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगी। पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होते ही जवानों ने तत्काल छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को सकुशल घर ले गए।

पीड़ित पिता ने चौक थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था और उन्हें उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर संख्या 126/2026 दर्ज कर ली गई है।आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।एसएसबी की सतर्कता बनी सुरक्षा कवच,समय रहते एसएसबी जवानों की सक्रियता ने एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।