लोकेशन बरेली



बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास खबर। 
थाना शाही के गांव बिहारीपुर में आज लगभग 3:15 बजे दोपहर बाद एक मोटरसाइकिल सवार जो के नशे में ‌धुत्त था। नशा इतना अधिक था कि वह नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल बिहारीपुर गांव में एजाज की दुकान के पास खड़ी कर उसकी बंद दुकान के सामने लेट गया। काफी समय तक जब वह शराबी नहीं उठा तो गांव के किसी व्यक्ति ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामला एक्सीडेंटल ना मानते हुए सूचना 108 नंबर को दी गई सूचना पर पहुंची 108 नंबर गाड़ी के चालक ने वहां पर मौजूद लोगों से भला बुरा कहा इस पर वहां मौजूद पत्रकार से भी उसकी नोक झोक हो गई बाद में उक्त शराबी को 108 नंबर वाले स्ट्रेचर डालकर अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची शाही पुलिस ने उक्त शराबी की मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली। 
शराबी नरेश ग्राम रिठौरा थाना कोतवाली मिलक जिला रामपुर का रहने वाला बताया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।