मदरसा जदीद में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभाओं का बढ़ाया गया उत्साह
आमोद कुमार
गीडा, गोरखपुर
गीडा, गोरखपुर
गीडा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतपुर की बेटी निशा मौर्य का सीआरपीएफ कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। जैतपुर चौराहे के लोगों ने नौसढ़ से ही भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर निशा का फूल-माला और मिठाई से अभिनंदन किया। समारोह में बलराम वर्मा, अनिल वर्मा, विनोद वर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
निशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि निशा की यह कामयाबी क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उनसे देश सेवा में जैतपुर का नाम रोशन करने की अपेक्षा की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: