बांदा के पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, क्या हरियाली की कीमत पर विकास?
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। हरदौली स्थित दारुल उलूम हश्मतुर्रज़ा जदीद में आयोजित वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सैय्यद फैज़ान, द्वितीय स्थान पर रहे जुनैद तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले मो. यासीन को मौलाना अनीस अहमद अशरफी ने शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर मोहम्मद फैजान रज़ा ने बताया कि दारुल उलूम में अरबी और हिंदी के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।कार्यक्रम में मौलाना अनीस अहमद अशरफी, मोहम्मद फैजान रज़ा, अली हसन, मोहम्मद रिजवान रज़ा, इम्तियाज खान, एजाजुल शेख, मौलाना नईमुद्दीन, गौस मुहम्मद, नसीम, हेसाम अली, सना परवीन, दरख्शा, सीबा, सानिया, आशिया सहित मदरसे का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
Leave a Comment: