ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला


गुंडरदेही,सिकोसा,,  बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम भाठागांव में छत्तीसगढ़ शासन की निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय अनुदान प्राप्त नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला भाठागांव(बी)में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की 11 छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत बिरेतरा की सरपंच श्रीमती तारिनी देशमुख एवं पूर्व सरपंच भाठागांव श्रीमती संध्या साहू ने छात्राओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया और उन्हें साइकिल सौंपी।साइकिल पाकर बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। छात्राओं ने कहा अब हमें समय पर स्कूल आने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच योगेश देशमुखशिक्षा प्रसारक समिति के सदस्य श्रीमती शांति ठाकुर,श्री गिरीश देशमुख,श्री चैनल ठाकुर सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
शिक्षकों ने कहा की  बेटियों के लिए ये योजना वरदान है। इससे ड्रॉपआउट रुकेगा। पालकों ने भी शासन की इस योजना की सराहना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।