मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
अब तक न्याय /दीप सिंह
ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
गुण्डरदेही में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
नगर में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर तिमिरेंद्रू शेखर कंवर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त नगरवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस वर्ष रथयात्रा के लिए नया रथ तिमिरेंद्रू शेखर कंवर द्वारा समर्पित किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ भी किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं माता सुभद्रा को रथ पर विराजमान कर पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सोहन सोनी, पुष्पेंद्र चंद्राकर, रवि मानिकपुरी, सुभाष चंद्राकर, चेतन सोनकर, अनूप नामदेव, दयानंद सिन्हा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रथयात्रा के दौरान पूरा गुण्डरदेही नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर दिखाई दिया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान से सभी के सुख, शांति और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय /दीप सिंह
जेई से मारपीट,सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मिठाई, डेयरी और बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सड़क किनारे दुकानदारों को स्वच्छता के दिए निर्देश!
Leave a Comment: