जेई से मारपीट,सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


 अतर्रा/बांदा।थाना क्षेत्र के बरेंहड़ा गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता,मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।विद्युत विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि जांच के दौरान टीम को घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई तथा एलपीजी सिलेंडर से जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया।वहीं पुलिस ने अपनी कार्रवाई में सरकारी कार्य में बाधा और अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार,बरेंहड़ा गांव निवासी राजेश कुमार कुशवाहा करीब सात माह पूर्व बिना विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए बिजली चोरी में पकड़ा गया था।विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दोबारा जांच की मांग की थी।बुधवार को एसडीओ विमलेश पटेल के निर्देश पर अवर अभियंता अजय कनौजिया के नेतृत्व में जेई संजय गुप्ता,जेई विजय बहादुर तथा लाइनमैन तनवीर और नारायण सिंह जांच के लिए गांव पहुंचे।आरोप है कि जांच शुरू होते ही राजेश कुमार और उसके परिजन विवेक,मनीष,राजेंद्र व अमित आक्रोशित हो गए।उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की।पीड़ित जेई विजय बहादुर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने एलपीजी सिलेंडर के जरिए टीम को जिंदा जलाने का प्रयास भी किया।किसी तरह सूचना पुलिस और विभागीय अधिकारियों तक पहुंची।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।घटना के संबंध में विद्युत विभाग की तहरीर पर थाना अतर्रा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को अतर्रा पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार,विवेक और मनीष निवासी बरेंहड़ा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता,मारपीट सहित अन्य सुसंगत धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि विद्युत विभाग ने सरकारी कर्मचारियों पर हमले की घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सीरज ध्वज तिवारी क्राइम ब्यूरो अब तक न्यूज़ बांदा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।