गोरखपुर सड़क हादसा, भक्सा पेट्रोल पंप के पास 2 युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
भक्सा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,
सोनवीर सिंह बघेल - एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में कोहराम मच गया।
बुलंदशहर/ में तैनात आगरा के एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में कोहराम मच गया। वहीं, मरने से पहले का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही ने अपने थाना प्रभारी और मुंशी पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।मृतक सिपाही की पहचान 25 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव सिंगेचा के रहने वाले थे। सुधीर 2025 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में बुलंदशहर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर फायर कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।सिपाही सुधीर की मौत के बाद एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑडियो में सिपाही ने अपनी मौत के लिए बुलंदशहर के संबंधित थाना प्रभारी और मुंशी को जिम्मेदार ठहराया है। ऑडियो में वह अपनी व्यथा बताते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र कर रहे हैं। इस ऑडियो के सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।आगरा के सिंगेचा गांव निवासी सुधीर कुमार (पुत्र जगवीर) की मृत्यु की सूचना जैसे ही उनके परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल ऑडियो और परिजनों के आरोपों के बाद अब मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों और मृतक के परिवार ने मांग की है कि ऑडियो में नामजद अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भक्सा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
, जहाँ पानी की टंकी के पास एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
Leave a Comment: