मिठाई, डेयरी और बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सड़क किनारे दुकानदारों को स्वच्छता के दिए निर्देश!
राकेश त्रिपाठी
महराजगंज। जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को धनेवा-धनेई क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न मिठाई, डेयरी एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान मद्धेशिया स्वीट्स से खोया का एक विधिक नमूना तथा पनीर का एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। वहीं यादव बेकर्स से पनीर का सर्विलांस नमूना और गणेश गिरि की दुकान से भी पनीर का सर्विलांस नमूना लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित ठेलों एवं छोटी खाद्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ नियमित रूप से जांच और प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रहेगी।
निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु जयंत एवं अंकित सिंह शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Rajesh Kumar Siddharth
अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सोनवीर सिंह बघेल - एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में कोहराम मच गया।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर में अष्टमी के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम रथ शोभा यात्रा शिवाजी नगर से चलकर रामलीला मैदान पक्के तालाब पर पहुंचा। बताते चलें
Leave a Comment: