गुण्डरदेही में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
नगर पंचायत गुण्डरदेही में पट्टाधृति अधिनियम 2023 के तहत संचालित पट्टा सर्वे अभियान का आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान पटवारी, कोटवार, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद संतोष नेताम, हरीश निषाद तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि पट्टा सर्वे का कार्य वार्ड क्रमांक 1 से प्रारंभ किया गया है। अब तक वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 का सर्वे पूर्ण हो चुका है, जबकि वार्ड क्रमांक 3 में सर्वे कार्य जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 1 में कोई भी पात्र हितग्राही नहीं मिला, जबकि वार्ड क्रमांक 2 में 28 लोगों की भूमि का सर्वे किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 3 में आज 32 लोगों का सर्वे किया गया है। इसके बाद क्रमशः वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं अन्य सभी वार्डों में भी सर्वे कार्य किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सर्वे पूर्ण हो चुके वार्डों के पात्र हितग्राहियों से अपील की कि वे पट्टाधृति अधिनियम 2023 के अंतर्गत निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज नगर पंचायत कार्यालय में राजस्व अधिकारी के पास शीघ्र जमा करें, ताकि पात्रता का सत्यापन कर आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रमोद जैन ने पटवारी, राजस्व अमले एवं नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित न रहना पड़े। सर्वे कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी उन्होंने निर्देश दिए।
नगर पंचायत द्वारा संचालित यह सर्वे अभियान सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, जिसके आधार पर पात्र आवासहीन व्यक्तियों को नियमानुसार पट्टा प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
अब तक न्याय /दीप सिंह
जेई से मारपीट,सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Leave a Comment: