अब तक इंडिया प्रदीप पाण्डेय ????


 

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फायर टीम, लाखों का सामान जलकर राख

रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी स्थित मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में रखे किराना सामान, फ्रिज और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान होने से बचा लिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।