आमोद कुमार


बांदा । उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बांदा में आयोजित एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले में 101 बेरोजगार युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 135 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया।मेले का आयोजन सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में किया गया। इसमें आमधन-ई प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड और जयशक्ति बायोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।
चयनित अभ्यर्थियों ने रोजगार का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त की। उनका कहना था कि ऐसे रोजगार मेलों से स्थानीय स्तर पर ही नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है, जिससे बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चित्रकूटधाम मंडल-बांदा के सहायक निदेशक वकील अहमद अंसारी ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार से जोड़ने की यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से निरंतर जारी रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।