डॉ. दयाराम वर्मा अबतक न्याय जनपद बस्ती


पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बस्ती के निर्देशन में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु थाना लालगंज, कप्तानगंज तथा हरैया क्षेत्र में चलाया गया “ऑपरेशन रक्षा” एवं विशेष अभियान ( बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन एवं अवमुक्तिकरण व बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वास) अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 15 दिवसीय “ऑपरेशन रक्षा” एवं बाल श्रम अभियान के दौरान  दिनांक 16.07.2026 को  पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह महोदय के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत महोदय के कुशल निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में थाना AHT, SJPU एवं श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा एकैडमीक ग्लोबल स्कूल में नारी शक्ति व जागरूकता अभियान के बारे में जागरूक किया गया जिसका उद्देश्य बच्चों अभिभावक तथा हित संरक्षकों (स्कूल अध्यापक) को बच्चों से संबंधित अपराध के बारे में तथा उनसे बचने के लिए रखने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया । “ऑपरेशन रक्षा” एवं विशेष अभियान के दौरान  मानव तस्करी, बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी, जहर खुरानी तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181, 1076 आदि के संबंध में जागरूक किया गया। आस पास के दुकानों पर पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी।  परिवारीजनों से बच्चों को अपने पास रखने एवं अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई किसी भी सामग्री को ना खाने की सलाह दी गई । अभियान के दौरान दुकान/होटल आदि की चेकिंग की गई एवं आसपास के दुकानदारों एवं आम जनमानस को बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) से बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया एवं हिदायत दी गई कि यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाया गया तो उपरोक्त व्यक्ति/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
अभियान के दौरान थाना ए0एच0टी0 से प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम, उप निरीक्षक भोला प्रसाद यादव महिला आरक्षी आरती कुमारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार व चाइल्ड लाइन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।