आमोद कुमार


बांदा,- उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना संख्या-2, मवई बुजुर्ग के अंतर्गत भूमि अर्जन से प्रभावित काश्तकारों और भूस्वामियों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए गुरुवार को नियोजन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक का आयोजन राजा पैलेस सभागार, राजा देवी डिग्री कॉलेज के पास, नरैनी रोड, बांदा में सुबह 10 बजे से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रभावित किसान एवं भूमि स्वामी शामिल हुए और भूमि अधिग्रहण, मुआवजा तथा अन्य मुद्दों पर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव समिति के समक्ष प्रस्तुत किए।
योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा मवई बुजुर्ग क्षेत्र में गृहस्थान योजना-2 के तहत आवासीय प्लॉट विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में प्रभावित पक्षों की आपत्तियां सुनने और उनका नियमानुसार निस्तारण करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।अधिकारियों ने दिया आश्वासन बैठक का आयोजन अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-बुंदेलखंड-02, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित किसानों और भूस्वामियों को आश्वस्त किया कि सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा तथा पात्र लोगों को लागू नियमों के अनुसार मुआवजा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।बैठक में प्रभावित लोगों ने अपनी बात विस्तार से रखी, जबकि समिति ने सभी पक्षों को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।