जौनपुर में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़,* *3 गिरफ्तार; ₹92 हजार नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड और 2 मोबाइल बरामद


*????जौनपुर में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़,*

      *3 गिरफ्तार; ₹92 हजार नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड और 2 मोबाइल बरामद*

*????ऑनलाइन ठगी से कमाई रकम बैंक खातों में मंगवाकर निकालते थे आरोपी, फरार सरगना की ₹तलाश जारी,*

*जौनपुर।* जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹92,000 नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड और 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना दीपेश उर्फ दीपु विश्वकर्मा पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

               एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान "Cy-Vajra" के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य जनपद छोड़कर भागने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 जुलाई की सुबह सिटी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

              गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन सोनी, सूरज उपाध्याय और अमन सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न लोगों के बैंक खातों में मंगवाकर एटीएम से निकालते थे। निकाली गई रकम का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा सरगना दीपेश को और शेष 20 प्रतिशत खुद व सहयोगियों में बांट लेते थे। गिरोह बैंक खाते खुलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का भी इस्तेमाल करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, आधार या पैन कार्ड की जानकारी साझा न करें। किसी अन्य के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करना भी साइबर अपराध की श्रेणी में आ सकता है। उन्होंने साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार सरगना और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।