श्री मान जी से निवेदन है कि हम बहुत परेशान हैं 4 महीने पहले घर में आके हमारी गाड़ी तोड़ डाली और हमारे लड़के को मारा।
हर दिन धमकी देते हैं हर दिन गालियां बकते नश
जौनपुर जनपद के रामपुर विकास खंड अंतर्गत लगधरपुर ग्रामसभा के कोहड़ा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप उर्फ राणा सिंह के पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन होने से पूरे गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जौनपुर
जौनपुर जनपद के रामपुर विकास खंड अंतर्गत लगधरपुर ग्रामसभा के कोहड़ा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप उर्फ राणा सिंह के पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन होने से पूरे गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिषेक सिंह वाराणसी में रहकर उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे थे और बुधवार को अपने पैतृक आवास जौनपुर के कोहड़ा गांव पहुंचते ही उनके माता-पिता और पड़ोसियों ने माल्यार्पण कर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।
जैसे ही चयन की सूचना ग्रामीणों और शुभचिंतकों को मिली, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा अभिषेक और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक उर्फ आयुष सिंह ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि से गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने अभिषेक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश पुलिस की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे।
अभिषेक के परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय उनके अथक परिश्रम, परिवार के सहयोग तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अभिषेक की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्साहित करेगी।
कोहड़ा गांव सहित पूरे लगधरपुर ग्रामसभा एवं आसपास के क्षेत्रों से अभिषेक उर्फ आयुष सिंह को लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवा जीवन की कामना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हर दिन धमकी देते हैं हर दिन गालियां बकते नश
नई दिल्ली, 15 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर World Academy of Higher Education and Development (W-AHEAD) एवं Indian Institute of Ecology and Environment (IIEE)
Leave a Comment: