नई दिल्ली, 15 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर World Academy of Higher Education and Development (W-AHEAD) एवं Indian Institute of Ecology and Environment (IIEE)


प्रेस विज्ञप्ति

तत्काल प्रकाशन हेतु

पीपल मैन ऑफ इंडिया डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को मिला ‘ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026’

विश्व युवा कौशल दिवस पर इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

नई दिल्ली, 15 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर World Academy of Higher Education and Development (W-AHEAD) एवं Indian Institute of Ecology and Environment (IIEE) द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पीपल मैन ऑफ इंडिया डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन, को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित Global Sustainability Excellence Award-2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें देशभर के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, डॉ. वी. के. सारस्वत (पूर्व सदस्य, नीति आयोग एवं पूर्व महानिदेशक, DRDO), प्रो. पी. बी. शर्मा (अध्यक्ष, W-AHEAD), डॉ. पी. आर. त्रिवेदी, प्रो. के. के. पंत (निदेशक, IIT रुड़की), राजदूत अखिलेश मिश्रा, डॉ. महावीर सिंह सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य विषय "Unlocking the Potential of Young India in the Age of AI for Viksit Bharat@2047" रहा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार, कौशल विकास, उद्यमिता और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण जनआंदोलन, जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता, युवाओं को हरित विकास से जोड़ने तथा समाज में सतत विकास की भावना को सशक्त बनाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया गया। उनकी पहचान देशभर में "पीपल मैन ऑफ इंडिया" के रूप में स्थापित हो चुकी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवकों और युवाओं का है जो प्रकृति संरक्षण और हरित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास और जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “यदि हम प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।”

यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में डॉ. रघुराज प्रताप सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है तथा इससे देशभर के युवाओं और सामाजिक संगठनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।