जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की


*????अंतरराज्यीय MLM ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार,*

*₹25 हजार नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी, 30 युवक-युवतियों को पुलिस ने कराया रेस्क्यू*

*जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी सक्रिय बताया जा रहा है और बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाकर ठगी करता था।

              पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक महिंद्रा थार कार, एक बुलेट, एक पल्सर मोटरसाइकिल, नकदी तथा कंपनी से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही ठगी के जाल में फंसे करीब 30 युवक-युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया।

                 पुलिस के अनुसार आरोपी "MS EARTH इंटरप्राइजेज" के नाम से फर्जी कंपनी संचालित कर एक MLM कंपनी की फ्रेंचाइजी के जरिए युवाओं को ₹25 हजार प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर वाराणसी बुलाते थे। वहां कॉरपोरेट ऑफिस जैसा माहौल तैयार कर इंटरव्यू लिया जाता था और रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रत्येक युवक से ₹30 से ₹35 हजार तक वसूले जाते थे। इसके बदले उन्हें मामूली सामान की किट देकर ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया जाता था।

              जांच में सामने आया कि ट्रेनिंग के दौरान युवाओं का ब्रेनवॉश कर उनसे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इस नेटवर्क से जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। प्रत्येक सदस्य को तीन नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया जाता था। लक्ष्य पूरा न करने पर वेतन और जमा धनराशि वापस न करने की धमकी दी जाती थी।

                पुलिस जांच में मुख्य आरोपी राहुल राजभर के बैंक खाते में करीब 34 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल राजभर, संतोष कुमार पटेल, हवलदार पाल, प्रदीप पाल, चंदन दोहरे, रितेश राजभर और अरविंद राजभर शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।