थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, 02 मोबाइल फोन एण्ड्रायड, 02 मोहर व 1000/- रूपया नगद किया गया बरामद -
साइबर अपराध रोकथाम के लिए साइबर मुख्यालय लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
सीतापुर। शहर के विजय लक्ष्मी नगर स्थित सेवंता सुपरस्पेशलिस्ट ट्रॉमा एवं बर्न हॉस्पिटल में महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एडवोकेट अचिन मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम स्वास्थ्य सेवा है और ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं एवं चिकित्सकों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट अचिन मेहरोत्रा ने शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. श्रीकुंज पटेल, डॉ. वैभव अग्निहोत्री तथा डॉ. मनीष वर्मा को सफल आयोजन एवं जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता की मिसाल प्रस्तुत करते हैं।
निःशुल्क मेडिकल कैंप में आए मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाया।
इस अवसर पर महिला खत्री सभा की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला मेहरोत्रा, खत्री सभा के जिला कोषाध्यक्ष श्री के.सी. कपूर, श्री सुनील खरे, श्रीमती स्नेहा महेंद्र, श्री गौरव गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवा को समर्पित इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने महिला खत्री सभा एवं सेवंता सुपरस्पेशलिस्ट ट्रॉमा एवं बर्न हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस निःशुल्क मेडिकल कैंप को समाजहित में एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय पहल बताया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
साइबर अपराध रोकथाम के लिए साइबर मुख्यालय लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महोली एसडीएम शिखा शुक्ला का कानपुर तबादला हुआ, विदाई में फूलों से सजी मंच, और पुष्पवर्षा के साथ भावुक विदाई मिली. शुक्ला की लोकप्रियता का कारण जनता से सीधा संवाद रहा.
Leave a Comment: