एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शहीद पार्क में हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
साइबर अपराध रोकथाम के लिए साइबर मुख्यालय लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे
साइबर अपराध रोकथाम के लिए साइबर मुख्यालय लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे CYVAJRA अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0-17/2026 धारा-319 (2),318 (4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 1. विकास चौधरी उर्फ कार्तिक पुत्र राम प्यारे चौधरी 2. राज यादव पुत्र घनश्याम यादव 3. महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद को अमहट पुल से फोरलेन जाने वाली सड़क पर अमहट पुल के 200 मीटर आगे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ़्तारी अभियुक्त का विवरण-
1. विकास चौधरी उर्फ कार्तिक पुत्र राम प्यारे चौधरी निवासी मधवापुर पोस्ट बरगदवा थाना सोनहा जनपद बस्ती ।
2. राज यादव पुत्र घनश्याम यादव निवासी वंजरिया थाना सोनहा जनपद बस्ती ।
3. महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी बनकटवा थाना सोनहा जनपद बस्ती ।
गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 14.07.2026 समय 09.45 बजे (अमहट पुल से 200 मीटर आगे) ।
बरामदगी का विवरण-
1. दो एण्ड्रायड मोबाइल फोन ।
2. रुपया- 1000/- नगद ।
घटना का विवरण-
दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी संदीप वर्मा पुत्र स्व० भगीरथ वर्मा निवासी ग्रामआमा पो० जिनवा जिला बस्ती द्वारा थाना साइबर क्राइम थाना पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी, जिनकी जन सेवा केन्द्र की दुकान जिनवा चौरहे पर है, द्वारा बताया गया कि दिनांक 25-04-2026 को उनकी दुकान पर दो व्यक्तियों द्वारा अपनी माताजी का इलाज कराने की मजबूरी बताते हुए उनके विजेनस क्यू आर कोड पर 20400/- रुपया करके नकद 20400 रुपया ले लिये थे । तथा दिनांक 27-04-26 को भी उनकी दुकान पर दो व्यक्तियों द्वारा अपने परिजन के इलाज को मजबूरी बताकर उनके बिजनेस अकाउंट क्यू आर पर 30550 रुपये पेमेंट करके मुझसे नकद ले लिये थे । जिसके कारण दिनांक 28-04-2026 को उनके खाते में आये उक्त धनराशि पर होल्ड लगा था । तब प्रार्थी द्वारा अपने दुकान के सीसीटीवी में देखकर उक्त दोनो पेमेंट करने वाले व्यक्तियों का आसपास के लोगों से पहचान कराया तो दिनांक 25-04-2026 को पेमेंट करने वाले दोनो व्यक्ति का नाम पता क्रमशः विकास चौधरी उर्फ कार्तिक पुत्र रामपियारे चौधरी निवासी माधवपुर थाना सोनहा बस्ती व दूसरा महेन्द्र चौधरी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी वनकटवा थाना सोनहा जिला बस्ती थे तथा दिनांक 27-4-2026 को पेमेंट करने वाले दोनो व्यक्तियों का नाम पता क्रमशः राज यादव पुत्र धनश्याम यादव निवासी वंजरिया थाना सोनहा व दूसरा अभिजीत शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी वनकटवा थाना सोनहा बस्ती पता चला । जिसके क्रम में शिकायतकर्ता की इस सूचना पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-319 (2),318 (4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट बनाम 1.विकास चौधरी उर्फ कार्तिक पुत्र रामपियारे चौधरी 2. महेन्द्र चौधरी पुत्र राजेन्द्र 3. राज यादव पुत्र धनश्याम यादव 4. अभिजीत शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
पकड़े गये व्यक्तियों में एक ने अपना नाम विकास चौधरी उर्फ कार्तिक पुत्र राम प्यारे चौधरी जिला बस्ती जिसके जेब से 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन इनफिनीक्स X6525 ब्लू कलर, दो अदद मोहर (महेश ट्रेडिंग कम्पनी व रोशन इंटर प्राइजेज) व 500 रू नगद बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम राज यादव पुत्र घनश्याम यादव बताया, जिसके जेब से 01 एण्ड्रायड मोबाइल फोन वीवो T4 प्रो हल्का पीला कलर व 300 रू नगद बरामद हुआ और तीसरे ने अपना नाम महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बताया, जिसके जेब से 200 रू0 नगद बरामद हुआ । बरामदा शुदा सामान के सम्बन्ध मे तीनों ब्यक्तियो से पूछा गया तो उन्होने बताया की साहब हम सब साइबर फ्राड के तहत रूपयो को मंगाकर संदीप वर्मा पुत्र स्व0 भगीरथ वर्मा के सीएसपी पर भेज कर दो बार मे कुल रूपये 50950/- नगद ले लिये और हम सब इस रूपयो को आपस मे बाँट कर खा पी गये ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम राम कुमार राजभर, थाना जनपद बस्ती ।
2. निरीक्षक भगवान सिंह थाना साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
3. हे0का0 अंगद मौर्या, हे0का0 ऋषिवेद तिवारी, हे0का0 पवन कुमार यादव, का0 अशोक चौहान साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महोली एसडीएम शिखा शुक्ला का कानपुर तबादला हुआ, विदाई में फूलों से सजी मंच, और पुष्पवर्षा के साथ भावुक विदाई मिली. शुक्ला की लोकप्रियता का कारण जनता से सीधा संवाद रहा.
संरक्षण का लिया संकल्प
Leave a Comment: