संरक्षण का लिया संकल्प


संरक्षण का लिया संकल्प
हरगांव विधानसभा के नौवा महमूदपुर स्थित बाग में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का दिया संदेश, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का किया आह्वान

रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय

सीतापुर।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित राष्ट्रव्यापी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत खत्री सभा सीतापुर के तत्वावधान में हरगांव विधानसभा क्षेत्र के नौवा महमूदपुर स्थित बाग में "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" का शुभारंभ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अचिन मेहरोत्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपनी माँ एवं धरती माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रेरणादायी अभियान है, जिससे प्रत्येक नागरिक को जुड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो देश को हरित एवं स्वच्छ बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इन्हें बचाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम का वातावरण पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के संदेशों से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।