आमोद कुमार


बांदा, । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबेरू पुलिस ने फर्जी एवंकूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ (विदेश मंत्रालय, भारत सरकार) से प्राप्त संदर्भ के आधार पर जांच की गई। जांच में सामने आया कि जिब्राइल पुत्र कल्लू खान, निवासी ग्राम बगेहटा, थाना बबेरू ने कूटरचित एवं भ्रामक दस्तावेजों का उपयोग कर दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट हासिल किए। साथ ही पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दोबारा फ्रेश श्रेणी में आवेदन प्रस्तुत किया, जिससे संबंधित विभागों को गुमराह किया गया।जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना बबेरू में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बगेहटा चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जिब्राइल पुत्र कल्लू खान, निवासी ग्राम बगेहटा, थाना बबेरू, जनपद बांदा के रूप में हुई है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बबेरू में मु0अ0सं0 266/2026 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 बीएनएस तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल विमल सिंह और कांस्टेबल आदित्य अवस्थी शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।