गोरखपुर थाना सिकरीगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार बढ़यापार मन्नू पुरा निवासी जितेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय जयराम यादव के घर रात में भीषण चोरी से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है


गोरखपुर थाना सिकरीगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार बढ़यापार मन्नू पुरा निवासी जितेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय जयराम यादव के घर रात में भीषण चोरी से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है
जितेंद्र यादव ने सिकरीगंज थाने में लिखित तहरीर देकर बताएं कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा पीछे शौचालय के रास्ते ऊपर छत पर जाकर निचले वाले फ्लोर पर आ गए थे और ऊपर के चार कमरों का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और तीन अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसमें रखा हुआ जेवर जिसका विवरण निम्नवत है चार हार तीन झुमका दो सेट सुई धागा वाला झुमका तीन पीस और सोने की अंगूठी 32 पीस और चांदी का सोलह जोड़ा पायल पावजेब सात एक अदद मंगलसूत्र और चार सोने का चैन चार नथुनी दो बिछिया सोने का कंगन चार पीस और कान का सेट आठ पीस एक चांदी का प्लेट और एक पीस नथिया अनुमानित सब मिलाकर पैंतीस लाख का जेवरात चोर चुराकर भाग निकले इतनी भीषण रात में हुई चोरी को लेकर पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों का कहना है कि सिकरीगंज पुलिस अगर नियमित गस्त करती तो इतना बड़ी चोरी की घटना नहीं होती ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद है और सिकरीगंज थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद भी पुलिस केवल कागजी कार्रवाई में जुटी रहती है और खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ से अभी चोर कोसों दूर है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।