आईजी गौरव राजपूत का फिर नशे पर बड़ा प्रहार जन चौपाल का दिख रहा व्यापक असर



आईजी गौरव राजपूत का फिर नशे पर बड़ा प्रहार जन चौपाल का दिख रहा व्यापक असर

इस मामले में एक बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी सीधी जिले के बताए जा रहे हैं और कोरेक्स को सीधी से सिंगरौली लाकर बेचने आ रहे थे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध रूप से कोरेक्स की खेप लाई जा रही है सूचना पर बरगवां पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करके मझिगवा आजादपुर के पास वाहन को रोका तलाशी लेने पर वाहन से 720 शीशी कोरेक्स बरामद हुईं वाहन चला रहे दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया पूछताछ में पता चला कि आरोपी कोरेक्स को सीधी से सिंगरौली जिले में तस्करी कर ला रहे थे पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है बरामद कोरेक्स और वाहन की कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है नाबालिग आरोपी को विधि से संघर्षरत बालक मानते हुए किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा

बरगवां पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है एसपी के निर्देश पर जिले भर में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।