फर्जी प्लॉट बेचकर 28.50 लाख की ठगी, तीन आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत
गोरखपुर सहजनवा
न्याय दिलाने और हर संभव मदद का दिया भरोसा
न्याय दिलाने और हर संभव मदद का दिया भरोसा
गोरखपुर, 8 जुलाई 26
बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी विजय कुमार के निर्देश पर बुधवार को BSP का एक प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर के सहजनवां नगर पंचायत वार्ड संख्या 14, पिपरौली पहुंचा।
यह दौरा क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ हुई अश्लील हरकत और उसके बाद हुई हत्या की दुखद घटना के बाद किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।
BSP नेताओं ने कहा कि ऐसी जघन्य घटना समाज के लिए अत्यंत निंदनीय है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
परमेश्वर उर्फ होटू सहारा जिला महासचिव
विमल कान्त गौतम जिला उपाध्यक्ष, 324 विधानसभा सहजनवां
दिलीप कुमार जिला महासचिव
उमेश नारायण पांडेय जिला उपाध्यक्ष
प्रमोद शर्मा जिला सचिव
इसके साथ ही अनुपम सिंह, विकास राज, सुरवेश सिंह, जनार्दन सिंह फौजी, अरविंद सिंह सेवक, राकेश गौर, विष्णु देव, रामचन्द्र, रवीन्द्र सिंह, सुशील सिंह, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से भी मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर सहजनवा
एसएचओ और चौकी प्रभारी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ जैजैपुर सबस्टेन अंतर्गत आने वाले ओड़ेकेरा फ़िटर में आधा दर्जन गांव लोग बीते चार दिन से बिजली विभाग के ख़राब कार्य
Leave a Comment: