छत्तीसगढ़ जैजैपुर सबस्टेन अंतर्गत आने वाले ओड़ेकेरा फ़िटर में आधा दर्जन गांव लोग बीते चार दिन से बिजली विभाग के ख़राब
छत्तीसगढ़ जैजैपुर सबस्टेन अंतर्गत आने वाले ओड़ेकेरा फ़िटर में आधा दर्जन गांव लोग बीते चार दिन से बिजली विभाग के ख़राब कार्य
एसएचओ और चौकी प्रभारी ने दी शुभकामनाएं
एसएचओ और चौकी प्रभारी ने दी शुभकामनाएं
गोरखपुर
गीडा थाना में बुधवार को स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिन जवानों का जनपद के भीतर और गैर जनपद में तबादला हुआ है, उनके योगदान को याद करते हुए थाने में उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय और पिपरौली चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व और देखरेख में संपन्न हुआ।इस अवसर पर एसएचओ अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन गीडा थाने में रहते हुए सभी जवानों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में पूरी निष्ठा दिखाई। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाले समय में भी विभाग के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
पिपरौली चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह ने स्थानांतरित साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस सम्मान और मेहनत से उन्होंने यहां ड्यूटी की है, उसी भावना से आगे भी कार्य करते रहें।
समारोह में स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विदा होने वाले जवानों ने अपने अनुभव साझा किए और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान थाने का माहौल भावुक रहा। सभी ने एक साथ बैठकर पुरानी यादें साझा कीं और एक-दूसरे को नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर थाने के अन्य उपनिरीक्षक, सिपाही और कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
छत्तीसगढ़ जैजैपुर सबस्टेन अंतर्गत आने वाले ओड़ेकेरा फ़िटर में आधा दर्जन गांव लोग बीते चार दिन से बिजली विभाग के ख़राब कार्य
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
आमोद कुमार
Leave a Comment: