ताले टूटे तो कानून जागा: थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी की टीम ने चोरों के हाथों से लौटाई लोगों की मेहनत की कमाई
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 09 जुलाई को प्रस्तावित बांदा आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत होने वाली विभागीय उपलब्धियां, विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं का विवरण पूरी तरह अद्यतन, तथ्यपरक और त्रुटिरहित होना चाहिए। प्रत्येक विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित नोडल अधिकारियों से उसका सत्यापन भी सुनिश्चित करेगा।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्गों की मरम्मत और संकेतक बोर्ड लगाने, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और सैनिटेशन की व्यवस्था दुरुस्त रखने, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और रूट डायवर्जन की प्रभावी कार्ययोजना लागू करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।जल निगम, जल संस्थान, कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, शिक्षा, सिंचाई, उद्योग, खाद्य एवं रसद समेत सभी विभागों को अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का अद्यतन विवरण तैयार रखने तथा प्रदर्शनी और प्रस्तुतीकरण की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए। सूचना विभाग को प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई जिलाधिकारी अमित आसेरी ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से अपने दायित्व निभाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण करनी होंगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव, अपर जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
आमोद कुमार
जौनपुर
Leave a Comment: