आमोद कुमार


आमोद कुमार 
बांदा।भीषण गर्मी, हीटवेव और लू के प्रकोप के बीच जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से संचालित शीतल जल एवं छबील वितरण अभियान मंगलवार को अपने 68वें सेवा दिवस में भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से चल रहा यह अभियान राहगीरों को राहत देने के साथ सेवा और संवेदना का संदेश भी दे रहा है।पिछले 68 दिनों से जनपद के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों तथा सरकारी विभागों के सहयोग से राहगीरों को शीतल जल, छबील, पेठा, भुना चना, झलमूरी, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री का निरंतर वितरण किया जा रहा है। इस पहल को जनपदवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।मंगलवार को आयोजित सेवा कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील सक्सेना, स्टेनो शाकिर अली, टीएसआई निहाल सिंह सेंगर, टीएसआई इन्द्रबली सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने स्वयं श्रमदान कर राहगीरों को शीतल जल एवं छबील वितरित की।लगातार 68 दिनों से बिना रुके चल रहा यह अभियान प्रशासन और समाज के समन्वय का एक सकारात्मक उदाहरण बन गया है। भीषण गर्मी में यह पहल न केवल हजारों लोगों को राहत पहुंचा रही है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग और मानव सेवा की भावना को भी सशक्त कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।