संजय कुशहवा


संजय कुशहवा

बरहन। क्षेत्र में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आज भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कथा वाचक व्यास जी और प्रतिज्ञा राधे जी का स्थानीय भक्तों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर भक्त वीरेंद्र सविता ने अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करते हुए व्यास जी और प्रतिज्ञा राधे जी का विशेष अभिनंदन किया। वीरेंद्र सविता ने 81 मीटर लंबे साफे (पगड़ी) और 1100 रुपये की नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अनूठे स्वागत को देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और राधे-राधे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा का रसपान किया और धर्म-लाभ उठाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।