आमोद कुमार


आमोद कुमार 
बांदा। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल" के तहत थाना नरैनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 270 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की देर रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पनगरा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर सुरेन्द्र पुत्र कल्लू, निवासी चन्द्रनगर, थाना नरैनी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.27 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना नरैनी में मु.अ.सं. 173/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक विनोद सिंह, कांस्टेबल आशू सिंह, शुभम सिंह एवं अंकित कुमार सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से की।पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।