प्रधानाचार्या सविता साहू की पहल, विद्यार्थियों में भी जगाई पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 9 जुलाई को प्रस्तावित बांदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश यश, जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल और हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना प्रस्तावित है। इसके बाद अधिकारियों ने पंडित जे.एन. कॉलेज के मैदान पहुंचकर सभा स्थल पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच प्रस्तावित है। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मौसम और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री के दौरे को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
250 से अधिक बच्चों ने ढोल-नगाड़ों के साथ दिया शिक्षा और स्वास्थ्य का संदेश
जौनपुर* 6 जुलाई। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने
Leave a Comment: