जौनपुर* 6 जुलाई। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने


*सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 में 7 मामलों का मौके पर निस्तारण*

 

*जौनपुर* 6 जुलाई। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में ग्राम मई निवासी शिवशंकर गोसाई ने तालाब एवं चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं जमैथा निवासी छोटेलाल की चक सीमांकन संबंधी शिकायत पर एसीओ चकबंदी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम कादीपुर निवासी हरिश्चन्द्र द्वारा रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर थाना प्रभारी जफराबाद एवं राजस्व निरीक्षक को संयुक्त निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने को कहा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित होती हैं, इसलिए ऐसे मामलों का निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पौधों के उठान, भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई एवं जियो टैगिंग का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मानसून को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, विद्यालय परिसरों में जलभराव रोकने तथा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा गो-संरक्षण केंद्रों में चारे की पर्याप्त व्यवस्था, सर्पदंश से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान, शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।