एक तरफ आसमान से बरसती आग, दूसरी तरफ बिजली विभाग का लो-वोल्टेज वाला सितम! 33/11 नौसढ़ विद्युत उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले नगवा गांव में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। गांव में लगा 400 KVA का भारी-भरकम ट्रांसफार्मर सफेद हाथी साबित हो रहा है। बिजली के नाम पर सिर्फ बल्ब की डिमडिमाती रोशनी मिल रही है, जिससे न तो पंखे चल रहे हैं और न ही पानी की मोटर। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी और ठंडी हवा के लिए तरस रहे हैं।
खूंटी अटकी, बत्ती गुल!............
जब आजिज आकर ग्रामीणों ने स्थानीय लाइनमैन से पूछा तो बिजली कर्मियों ने जो बहाना बनाया, उसे सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे! बिजली के सूरमाओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर तो बड़ा है लेकिन उसकी खूंटी (मरम्मत के लिए जरूरी उपकरण/किट) गायब है! हमने बड़े साहबों को लिस्ट भेज दी है, जैसे ही खूंटी आएगी, वोल्टेज हाई हो जाएगा।अब सवाल यह उठता है कि जब तक लखनऊ या गोरखपुर के आला अधिकारियों की फाइलों से वो खूंटी पास होकर नगवा गांव नहीं पहुंचती, तब तक क्या ग्रामीण इस जानलेवा गर्मी में ऐसे ही उबलते रहेंगे?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: