जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से तहसील हरैया पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश
दिनाँक 06.07.2026 को जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सम्पूर्ण
जौनपर /मड़ियाहूं
जौनपर /मड़ियाहूं
भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवां की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कालेज बेलवा के प्रांगण में संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि मंडल के प्रभारी डाo अभिषेक रावत ने संगठनात्मक वृत्त लिया तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने सभी सेक्टर संयोजक प्रभारी और प्रवासियों से बूथ तक जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को शिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम को करने,एक बृक्ष मां के नाम के तहत अधिक से अधिक बृक्ष लगाने और मन की बात कार्यक्रम को सभी लोगों को सुनने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान और संचालन महामंत्री बिनोद यादव ने किया।इस अवसर पर सतीश सिंह, अरुण सरोज, प्रवीण पाण्डेय, संजीव गुप्ता, प्रवीण चौहान,संजय पाठक, अशोक मौर्या, बाबूराम यादव,सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रवासी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
दिनाँक 06.07.2026 को जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सम्पूर्ण
दिनाँक 06.07.2026 को जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सम्पूर्ण
अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की ली शपथ, जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता
Leave a Comment: