जय भीम! जय भारत! जय संविधान! जय लोकतंत्र! प्रिय सम्मानित साथियों,
आप सभी को सादर जय भीम।
सीएम योगी की सख्ती के बाद भी नहीं चेत रहे एलडीए के जिम्मेदार,सीलिंग की कार्रवाई पर उठे सवाल।
सीएम योगी की सख्ती के बाद भी नहीं चेत रहे एलडीए के जिम्मेदार,सीलिंग की कार्रवाई पर उठे सवाल।
लखनऊ राजधानी में अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो मंडलायुक्त (कमिश्नर) के कड़े निर्देशों का डर है और न ही शासन की सख्ती का।
ताजा मामला बालागंज क्षेत्र का है, जहाँ कमिश्नर की बैठकों और सख्त हिदायतों के बावजूद बेसमेंट की अवैध खुदाई का खेल खुलेआम चल रहा है। स्थानीय विभागीय अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहे इस अवैध निर्माण से अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
पेट्रोल पंप के बगल वाली रोड पर बड़ा खेल स्थानीय नागरिकों से मिली जानकारी के मुताबिक, बालागंज चौराहे से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित रेहान नगर (Reaan Nagar) में पेट्रोल पंप के बगल वाली रोड पर यह अवैध निर्माण किया जा रहा है। यहाँ बिना किसी स्वीकृत मानचित्र (नक्शे) और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रात-दिन बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई की जा रही है। बारिश के इस मौसम में बिना सुरक्षा घेरे के हो रही इस खुदाई के कारण आस-पास के मकानों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
अफसरों के कान पर नहीं रेंग रही जूॅं
एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था और अवैध निर्माणों को लेकर लगातार कड़ा रवैया अपनाए हुए हैं। वह आए दिन आला अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगा रहे हैं। इसके बावजूद, बालागंज क्षेत्र में तैनात एलडीए के प्रवर्तन दल और क्षेत्रीय अभियंताओं (इंजीनियर्स) के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय सांठगांठ के चलते ही सीलिंग की कार्रवाई से बचकर यह अवैध काम धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।
अब सीलिंग होगी या फिर ढिलाई?
क्षेत्रीय जनता में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वी आईपी और मुख्य मार्गों पर तो एलडीए की जेसीबी गरजती है, लेकिन घनी आबादी वाले रेहान नगर जैसे इलाकों में अवैध निर्माणकर्ताओं को खुली छूट मिली हुई है। अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद एलडीए प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागकर इस अवैध निर्माण को सील करता है या फिर जिम्मेदार अधिकारी आँखें मूंदे बैठे रहते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आप सभी को सादर जय भीम।
संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ता परिचय एवं संपर्क पत्रिका – 2027
आज दिनाँक 06.07.2026 को जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सम्पूर्ण
Leave a Comment: