अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की ली शपथ, जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता


अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की ली शपथ, जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

हरिहरपुर रानी/श्रावस्ती: विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में श्रावस्ती के SSB कैंप ककरदरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग, SSB के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वन क्षेत्राधिकारी और SSB के अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे बड़ा उपाय वृक्षारोपण ही है। पेड़-पौधों को धरती का जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की सबसे बड़ी ताकत बताया गया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सालों तक देखभाल करने की शपथ ली। अधिकारियों ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं, उसे वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, SSB जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर कैंप परिसर और आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।