आज 6 जुलाई 2026 को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर श्री भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, गाहासाड़ (सहजनवां) में माय भारत के तत्वावधान में युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


आज 6 जुलाई 2026 को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर श्री भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, गाहासाड़ (सहजनवां) में माय भारत के तत्वावधान में युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहजनवां ब्लॉक की स्वयंसेविका शीतल ने की तथा संचालन एडवोकेट शिवेंद्र गोपाल द्वारा किया गया। 
मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, त्याग और अखंड भारत का संकल्प आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मनोज सिंह, नागेन्द्र सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, लालचंद सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।