निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 78 मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन की सलाह
हरदोई/भरावन (अब तक टीवी)
गोरखपुर
गोरखपुर पीपीगंज में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नीलम सिंह ने अपने पति दीनदयाल सिंह की आत्महत्या के पीछे संपत्ति विवाद को मुख्य कारण बताते हुए काली सिंह और घनश्याम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों ने दिव्या सिंह को मोहरा बनाकर उनके खिलाफ 18 से 20 मुकदमे दर्ज करवाए, जिससे उनके परिवार को लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।नीलम सिंह ने बताया कि उनके पति दीनदयाल सिंह द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में काली सिंह द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया गया है। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उनके पति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।प्रेसवार्ता के दौरान नीलम सिंह ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2011 में पटना गुरुद्वारा में सिंधी रीति-रिवाज से दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है तथा पीपीगंज स्थित उनकी संपत्ति पर घनश्याम सिंह एवं अन्य लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
नीलम सिंह ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हरदोई/भरावन (अब तक टीवी)
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: