अर्जुन रौतेला जलेसर।


अर्जुन रौतेला जलेसर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जलेसर शाखा से कैश ऑफिसर योगेश बघेल के आगरा स्थानांतरण पर आज सिकंदराऊ रोड स्थित पाम ट्री रिसोर्ट, पटना पक्षी विहार में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उनके 16 वर्षों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी धीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि योगेश बघेल ने अपने परिवार की सेवा एवं संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ भाव से सहायता की। उन्होंने कहा कि योगेश बघेल के दादा स्वर्गीय नेम सिंह एक आदर्श शिक्षक और समाजसेवी थे, जिनकी पहचान पूरे क्षेत्र में रही। योगेश बघेल ने भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए वर्षों तक लोगों के बैंक संबंधी कार्यों को सहजता से पूरा कराया, जिससे वे जनमानस के बीच लोकप्रिय बने।
अपने सम्मान से अभिभूत योगेश बघेल ने कहा कि जीवन की सबसे अनमोल चीजें न देखी जा सकती हैं और न ही छुई जा सकती हैं, बल्कि उन्हें केवल दिल से महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जलेसर के लोगों से मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके शब्द इस प्रेम और सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं तथा उनका जलेसर से आत्मीय रिश्ता हमेशा बना रहेगा।
समारोह के सूत्रधार एवं आयोजक विनोद धनगर ने बताया कि योगेश बघेल ने अपने सेवाकाल में बैंक ग्राहकों के साथ सहज, सरल और सहयोगात्मक व्यवहार कर लोगों का विश्वास जीता। इसी सम्मान और आत्मीयता को व्यक्त करने के उद्देश्य से विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हरेन्द्र धनगर (प्रधान, पटना), अभिनेता जीतू बघेल, अनिल प्रधान, डॉ. राजकुमारी धनगर, पुष्पेन्द्र धनगर, भूपेन्द्र सिंह, मोरमुकुट सिंह, अरविन्द बघेल, डॉ. ब्रजेश धनगर, कान्हा बघेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एड. बी. एस. बघेल ने किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।