श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
शाहजहांपुर। शहर के व्यस्त सराफा बाजार क्षेत्र में सोमवार शाम एक उचक्के ने दिनदहाड़े महिला को निशाना बना लिया। चौक कोतवाली से कुछ ही दूरी पर छोटे चौक चौराहे के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला का कुंडल नोचकर उचक्का पैदल ही फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पौने पांच बजे महिला ई-रिक्शा से छोटे चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक ई-रिक्शे के पास पहुंचा और महिला का कुंडल झपटकर मौके से भाग निकला। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी ली और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि, मौके के आसपास लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरों के चालू न होने की भी चर्चा रही, जिससे आरोपी की पहचान करने में शुरुआती स्तर पर दिक्कत आई। घटना के बाद सराफा बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।