गोरखपुर सहजनवा


गोरखपुर  सहजनवा
जमीन दिलाने के नाम पर 28.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सहजनवा क्षेत्र में सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज के जरिए प्लॉट बेचने, रकम हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत देकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बौरडीह निवासी सत्येंद्र मिश्र ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें जमीन खरीदनी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात जमीन कारोबारी अशोक कुमार नायक से हुई। आरोप है कि अशोक ने उनकी मुलाकात बलबीर यादव से कराई और दावा किया कि गीडा के सेक्टर-15 में स्थित 714 वर्गमीटर का प्लॉट उनकी पत्नी चंद्रकला यादव के नाम है।
पीड़ित के अनुसार प्लॉट का सौदा 57.50 लाख रुपये में तय हुआ। सत्येंद्र मिश्र ने विभिन्न तिथियों में चेक और आरटीजीएस के माध्यम से 25 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा प्लॉट को समतल कराने और मिट्टी भराई में करीब 3.50 लाख रुपये और खर्च हुए। इस तरह कुल 28.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
आरोप है कि जब रजिस्ट्री का दबाव बनाया गया तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगे। इसी बीच जांच में पता चला कि उक्त प्लॉट का आवंटन पहले किसी अन्य व्यक्ति के नाम था और बाद में चंद्रकला यादव सहित अन्य के नाम किया गया था। गीडा प्रशासन ने 15 मई 2025 को यह आवंटन निरस्त कर दिया था।पीड़ित का कहना है कि आवंटन निरस्त होने के बाद भी आरोपियों ने कूटरचित इकरारनामा तैयार कर उन्हें गुमराह किया और पूरी रकम हड़प ली। रुपये वापस मांगने और रजिस्ट्री की बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।शिकायत में सत्येंद्र मिश्र ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों और बैंक लेनदेन की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।