जौनपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने जनहित
जौनपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने जनहित
जौनपुर।* पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के
*पुलिस लाइन में 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई*
*जौनपुर।* पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे छह अधिकारी एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभाग में उनकी वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा सदैव प्रेरणादायी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) विश्वनाथ सिंह
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) अशोक कुमार सिंह
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) शिवनाथ प्रसाद
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) चमन सिंह यादव
लीडिंग फायरमैन तुफानी राम
उर्दू अनुवादक शमसुद्दीन
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने जनहित
सरकार ने ई-रजिस्ट्रीकरण का आदेश लिया वापस*
छापेमारी में दो सैंपल भरे, बाहर के किसान को बिक्री करते पकड़ा गया
Leave a Comment: