छापेमारी में दो सैंपल भरे, बाहर के किसान को बिक्री करते पकड़ा गया


 शाहजहाँपुर। गैर जनपद में उर्वरक की बिक्री करना एक फर्म को भारी पड़ गया। जिला कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया और मौके से दो सैंपल भी भरे। डीडी कृषि पी.के. मिश्रा की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर के निर्देश में टीम ने मैसर्स कोमल फर्टिलाइजर्स, जमुका पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि गैर जनपद के कृषक मोसिन अली (निवासी उचौलिया, लखीमपुर खीरी) को 14 बोरी यूरिया और 2 बोरी गैर अनुदानित जिंक का विक्रय किया गया। मामले में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और आगे की जांच जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।