झंडा कला क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में मृतक युवक अंकुर यादव के परिजनों से प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।


शाहजहांपुर। झंडा कला क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में मृतक युवक अंकुर यादव के परिजनों से प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि झंडा कला क्षेत्र में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक अंकुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की थी। परिजनों का आरोप था कि कई दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया, जिससे परिवार में नाराजगी बढ़ गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में भाजपा पार्षद लाल पुजारी ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति से अवगत कराया और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के घर पहुंचकर परिजनों का हालचाल जाना तथा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

वित्त मंत्री ने कहा कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को ट्रेस कर लिया है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। Suresh Kumar Khanna

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।