पैमाइश के दौरान युवक से मारपीट का आरोप
निष्पक्ष जांच की मांग तेज
संत कबीर नगर के मगहर कस्बे में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।
संत कबीर नगर के मगहर कस्बे में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खुशी ढाबा, मगहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात राहगीर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी मगहर, उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि आज दिनांक 29.06.2026 को करीब 8:00 बजे रात्रि में राहगीरों से सूचना मिली कि खुशी ढाबा के पास एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल संख्या UP53FL7375 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मगहर पुलिस चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, संत कबीर नगर भिजवाया।
जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में पुलिस टीम घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की व्यवस्था में जुटी है।
चोटिल व्यक्ति के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घायल की फोटो साझा कर पहचान का प्रयास कर रही है।
उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। किसी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। मोटरसाइकिल व चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति घायल के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल पुलिस चौकी मगहर या थाना कोतवाली खलीलाबाद से संपर्क करे ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पत्रकार संतराज यादव
लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत ताजपुर में ग्राम पंचायत अधिकारियो के संरक्षण में ग्राम पंचायत या ब्लॉक बिजुआ की अन्य ग्राम पंचायतों में घोटालों का सिलसिला
Leave a Comment: