*अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के आंदोलन की बड़ी जीत,
सरकार ने ई-रजिस्ट्रीकरण का आदेश लिया वापस*
जौनपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने जनहित
*रेल संरक्षा आयुक्त को जज सिंह अन्ना ने सौंपा जनहित मांगों का ज्ञापन*
जौनपुर
रेल दोहरीकरण परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल एवं सड़क परियोजनाओं का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस एवं अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव, पकड़ी, इटहरा-मंथारपुर, गरियांव बाजार एवं रामपुर चौथर में रेल अंडरपास निर्माण, तथा जंघई जंक्शन पर सेकंड साइड एंट्री गेट की प्रमुख मांगें शामिल थीं।
अन्ना को देखते ही रेल संरक्षा आयुक्त स्वयं रुके, उन्होंने ज्ञापन लेकर सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की, समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि रेल संरक्षा आयुक्त गौरा रेलवे स्टेशन से सुवंसा, मुंगरा बादशाहपुर, निभापुर, गरियांव होते हुए जंघई जंक्शन तक रेल दोहरीकरण का निरीक्षण एवं उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम से पूर्व अन्ना ने प्रशासन को आंदोलन की सूचना दे दी थी। इसके बाद प्रशासन सुबह से ही पकड़ी, इटहरा-मंथारपुर में बीसों लोग एवं गरियांव सैकड़ो लोग, पकड़ी में पच्चीस लोग सहित विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहा और संभावित आंदोलन को लेकर लगातार निगरानी करता रहा। गरियावं बाजार रेल अंडरपास के लिए सीआरएस ने कहा कि डीएम जिम्मेदार है और जिलाधिकारी को फुल पावर प्राप्त है वह हमारे पास लिखे और हम बनाएंगे और पीडब्ल्यूडी हिस्सेदारी करें
जज सिंह अन्ना ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी जनहित की मांगों को पूरा कराने तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।गरियांव में किसान यूनियन नेता राजनाथ यादव, सामाजिक नेता जज सिंह अन्ना ,अशोक सिंह, रमेश सिंह प्रधान, कृष्ण प्रसाद शुक्ला, संदीप ,रजनीश, रमेश ,प्रमोद सिंह, डीपी सिंह, छोटे लाल अभिमन्यु, सहित सैकड़ों लोग गरियाबंद अंडरपास की मांग के लिए बैठे रहे गरियांव में भारी संख्या में फोर्स भी उपस्थित रही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
सरकार ने ई-रजिस्ट्रीकरण का आदेश लिया वापस*
छापेमारी में दो सैंपल भरे, बाहर के किसान को बिक्री करते पकड़ा गया
शाहजहांपुर नगर में एक ओर करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जा रही हैं,
Leave a Comment: